बदायूं: रसूलपुर बिलहरी गांव में परिवार में मामूली कहासुनी होने पर परिवार के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jan 20, 2024 बदायूं के रसूलपुर बिलहरी गांव में शनिवार को परिवार में मामूली कहासुनी होने पर परिवार के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के परिजनों ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घायल महिला को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।