बदायूं: श्यामपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Jan 19, 2024 बदायूं के श्यामपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार को एक युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घायल को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अशोक पुत्र हरद्वारी निवासी श्यामपुर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र का रहने बाला है।