बदायूं: बरामयखेड़ा गांव के पास बाइक सवार भाई-बहन नीलगाय से टकराये, नीलगाय और भाई-बहन की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jan 19, 2024 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के उईया गांव के रहने वाले 30 वर्षीय चंद्रभान पुत्र राजेंद्र तथा उसकी बहन रेखा सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार को चंद्रभान अपनी बहन रेखा को छोड़ने बाइक से अपने गांव उईया गांव जा रहा था। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरामयखेड़ा के पास नीलगाय से टकरा गये। चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बहन रेखा की जिला अस्पताल में मौत हुई।