बदायूं: कवरा सलेमपुर पूर्वी में झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गई अधेड़ महिला डंडा लगने से हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jan 19, 2024 कवरा सलेमपुर पूर्वी गांव में लड़ाई-झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गई अधेड़ महिला के डंडा लगने से घायल हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायल अधेड़ महिला देवश्री पत्नी रामबहादुर निवासी कवरा सलेमपुर पूर्वी गांव की रहने वाली है। घायल का बदायूं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।