कराहल: तूफान से विद्युत लाइन गिरने से आधा दर्जन गांवों में बिजली गुल, पानी का संकट गहराया
कराहल तहसील क्षेत्र में आए तेज तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है , तूफान की चपेट में आकर 33 केवी की हाइटेंशन विघुत लाइन के कई पोल गिर गए ,जिससे सुसंवाडा विघुत सप्लाई केंद्र से जुडी आधा दर्जन से अधिक ग्रामों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है ,ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दूर तक भटकना पड रहा है