कासगंज: सीडीओ ने कलेक्ट्रेट सभागार में वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की समीक्षा बैठक की
मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में ओटीडी सेल (वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि, दुग्ध उत्पादन, उद्यान, परिवहन, बैंकिंग, वन, जीएसटी, विद्युत और पर्यटन विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने बाजरा, चना, तिलहन, फलों और दूध उत्पादन में वृद्धि के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।