मंझनपुर: मंझनपुर कस्बे में एसपी सत्यनारायण ने किया फ्लैग मार्च, व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा और शांति का दिया संदेश
कौशाम्बी जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंझनपुर मुख्यालय के स्थानीय कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया। एसपी के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च से पूरे बाजार क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखाई दी। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर कुछ देर के लिए लोगों में हलचल भी रही।