शाजापुर: मुरादपुरा हनुमान मंदिर से खाटू श्याम दर्शन के लिए पैदल यात्रा शुरू हुई
शाजापुर के मुरादपुरा हनुमान मंदिर से खाटू श्याम के दर्शन के लिए पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में चार पुरुष और चार महिला श्रद्धालु शामिल हैं। सोमवार रात को कीर्तन के बाद मंगलवार सुबह से यात्रा शुरू की गई। यात्रा में खाटू श्याम की प्रतिमा को रथनुमा गाड़ी में विराजमान किया गया है।यह पैदल यात्रा लगभग 20 दिनों में 650 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।