शाजापुर: कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप में लालघाटी थाने में 3 आरोपियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
कॉलोनाइजर को ब्लैकमेल करने के आरोप में लालघाटी थाना पुलिस ने तीन पत्रकारों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इन पर पूर्व में कोतवाली थाने में भी प्रकरण दर्ज हो चुका है। कॉलोनाइजर जितेंद्र गोठी की शिकायत पर लालघाटी थाने में तीनों आरोपियों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 308(2), 308 (6) और 61 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।