पंचकूला: मुरादनगर में ट्यूबवेल से पांच लोहे के गाडर व 2 भट्टा ट्रॉली चोरी, मामला दर्ज
गांव मुरादनगर में किसान के ट्यूबेल से अज्ञात चोरों के द्वारा पांच गाडर लोहे के और दो भट्टा ट्राली चोरी करने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में मामचंद ने बताया है कि अज्ञात चोरों के द्वारा ट्यूबेल से सम्मान चोरी किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करें चोरों की तलाश शुरू कर दी है।