पंचकूला: साइबर अपराधों से बचने हेतु पंचकूला पुलिस ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम किए आयोजित
पंचकूला के अलग -2 स्थानों पर जाकर लोगो साइबर अपराधो से बचनें हेतु पपलेंट तथा लोगो को साइबर अपराधो से बचनें हेतु पुलिस ने आज जागरुक किया गया। ए.एस.आई रोशन लाल नें लोगो को जागरुक करते हुए बताया कि साइबर अपराधो से बचनें हेतु खुद को जागरुक करनें की आवश्यकता है क्योंकि आजकल साइबर अपराधी अलग अलग तरीके अपनाकर लोगो को बेवकूफ बनाकर साइबर धोखाधडी को अन्जाम देते है।