पंचकूला: पहरावर जमीन की पट्टा राशि जमा कराने पर ब्राह्मण सभा HMT पिंजौर कालका ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा का किया सम्मान
ब्राह्मण सभा एचएमटी पिंजौर कालका की मीटिंग पिंजौर में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता सभा के प्रधान शमशेर शर्मा ने की। मीटिंग के दौरान सभा के प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान ब्राह्मण सभा एचएमटी पिंजौर कालका के समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बस व निजी गाड़ियों में जाकर रोहतक में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा को सम्मानित किया।