मुंगावली: मल्हारगढ़ रोड पर खुले नाले में गिरा सांड, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला
मुंगावली में मल्हारगढ़ रोड़ पर खुले नाले में सांड के गिरने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली में मल्हारगढ़ रोड़ पर शनिवार को रात लगभग दस बजे स्थानीय लोगों को सांड के खुले नाले में गिरने की जानकारी लगी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सामुहिक प्रयास से नाले से सांड को बाहर निकाला।