भिंड नगर: भा वि प द्वारा गोपाल गौ शाला में बाल संस्कार शिविर आयोजित,बच्चों ने सीखा नृत्य के गुर,शिक्षा और संस्कारों का दिया संदेश
भिण्ड। भारत विकास परिषद की जागृति शाखा के तत्वावधान में आयोजित बाल संस्कार शिविर के पांचवें दिन शनिवार सुबह 10 बजे गोपाल गौशाला परिसर में बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान डांस टीचर द्वारा बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया