मटिहानी: मटिहानी के जिल्ला पुनर्वास में गांव चलो अभियान प्रवास यात्रा कार्यक्रम आयोजित, राज्यसभा सांसद हुए शामिल
मटिहानी प्रखंड के जिल्ला पुनर्वास में भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान प्रवास यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार गांव के विकास पर काम कर रही है. गांव में बिजली, पानी, सड़क बन रहे.