मटिहानी: शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में डीएम का होगा जनता दरबार, मटिहानी क्षेत्र के लोग हो सकेंगे शामिल
शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में डीएम रोशन कुशवाहा का जनता दरबार आयोजित होगा. इस दौरान जमीनी विवाद समेत सभी तरह के मामलों का निपटारा किया जाएगा. इस जनता दरबार में मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के लोग भी शामिल हो सकते हैं. जनता दरबार में डीएम संबंधित मामलों को प्राथमिकता के तौर पर संबंधित पदाधिकारी को मामले का निस्तारण का निर्देश देते हैं.