शिवपुरी नगर: करौंदी कॉलोनी में गेट निकालने पर पड़ोसी और उसके बेटे देते हैं महिला को गालियां और जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
करौंदी कॉलोनी में रहने वाली महिला बसंती बाई ने जानकारी देते हुए बताया की उसके पड़ोसी ने पीछे अतिक्रमण कर रखा है। एवं वह गेट निकाल रही है तो पड़ोसी द्वारा उसे गेट नही निकालने दिया जा रहा था। एवं पड़ोसी एवं उसके बेटे उसको गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हैं। जिसकी शिकायत उसने एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।