शिवपुरी नगर: बांकडे हनुमान मन्दिर पर दर्शन करने गई युवती का मोबाइल व रुपए हुए चोरी, एसपी से शिकायत
खबर देहात थाना क्षेत्र के नवाब शाह दरगाह के पास बजरंग कॉलोनी से आ रही है यहां ग्वालियर की रहने वाली युवती जो शिवपुरी में रहकर पढ़ाई करती है बीते दो-तीन महीने पहले अपने दोस्तों के साथ बांकडे हनुमान मंदिर के दर्शन करने गई हुई थी। यहां उसका पर्स चोरी हो गया। पर्स में उसका मोबाइल, ₹10000 नगदी व एटीएम कार्ड रखा हुआ था।उसने एक युवक पर चोरी की आशंका व्यक्त भी की है