शिवपुरी नगर: पत्नी को भगा ले जाने वाले की कटेंघरा निवासी पति ने की पहचान, आरोपी को पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार, एसपी से शिकायत
कंटेंघरा निवासी एक पीड़ित पति ने एसपी से पत्नी को भगा ले जाने वाले की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी को एक युवक भगाकर साथ लें गया था। उस युवक की पहचान कर ली गई है। वह युवक उसकी पत्नी को उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के गांव में रखे हुए है। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने नहीं जा रही है।