शिवपुरी नगर: करैरा निवासी युवक को बेरागढ़ ससुराल में सालों ने पीटा,क्षुब्द होकर खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती
गमी में शामिल होने बेरागढ़ ससुराल गए करैरा निवासी एक युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करना और नहा कर खाना बनाने की कहना मेंहगा पड़ गया। इसी बात से हुए विवाद में सालों ने अपने जीजा को पीट दिया। ससुराल में हुई मारपीट क्षुब्द होकर युवक ने रविवार को जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। तबियत बिगड़ने के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।