गड़हनी: अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र दुबौली में 11.30 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे, केवल एक एएनएम रही मौजूद
प्रखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र दुबौली में गुरुवार सुबह 11.30 बजे तक निरीक्षण में पाया गया कि मात्र एक एएनएम मौजूद थी और डॉक्टर व कर्मी गायब थे।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील महेंद्र कपूर ने कहा कि अनुपस्थित सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा और संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।