डॉ. अनु कालड़ा को मिला ‘नायिका अवॉर्ड’, कला, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए हुईं सम्मानित
नई दिल्ली। कला, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. (ऑन.) अनु कालड़ा को नर्चर एंड पीस फाउंडेशन (NAPF) द्वारा आयोजित गौरव सम्मान समारोह में ‘नायिका अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। समारोह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, रफी मार्ग, नई दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल एनेक्सी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम शाम 4 बजे से 7 बजे तक चला।
कार्यक्रम का आयोजन समाज और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया। समारोह में प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के विशिष्ट मुख्य अतिथियों में एडवोकेट विराट कांत, पूर्व भारतीय उपराष्ट्रपति कृष्ण कांत के पोते एवं भाजपा सदस्य; संतोष भारती, पूर्व सांसद, लोकसभा, पत्रकार, लेखक एवं फिल्म निर्माता; श्रीमती मोनिका अरोड़ा, सह-संस्थापक/को-अपडेट सदस्य अन्नपूर्णा वेलफेयर ऑफ इंडिया एवं फाउंडर चैरिटेबल संस्था जन कल्याण; तथा डॉ. सुरुचि शर्मा, वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक, लेखिका एवं मॉडल व अन्य एम पी , एम एल ए , शिक्षाविद व समाजसेवी शामिल रहे !
डॉ. अनु कालड़ा वर्तमान में इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 308 के ज़ोन 9 की ZCC तथा डी.ए.वी. थर्मल स्कूल के कला विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। कला, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उन्होंने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से विशिष्ट पहचान बनाई है। एक कुशल शिक्षिका के साथ-साथ वे संवेदनशील समाजसेवी और प्रभावशाली संगठक के रूप में भी जानी जाती हैं।
डॉ. अनु कालड़ा इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वे हेल्पएज ऑर्फन्स की CCO, बाल भवन की आजीवन सदस्या, महिला एवं बाल शोषण के विरुद्ध शिकायत समिति में शिक्षा विभाग की सदस्या तथा माता सीता रानी सेवा संस्थान की कार्यकारी सदस्या के रूप में समाज के प्रति अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन कर रही हैं।
समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें विभिन्न राजकीय एवं राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में भी सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन द्वारा उनका नाम दो बार महिला दिवस पर प्रदान किए जाने वाले राजकीय सम्मान के लिए अनुशंसित किया जा चुका है।
उनके सामाजिक योगदान और प्रभावशाली कार्यों को देखते हुए भास्कर समूह द्वारा उन्हें हरियाणा की “111 सशक्त महिलाओं” में शामिल कर सम्मानित किया गया, जो उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रमाण है।
‘नायिका अवॉर्ड’ से सम्मानित होना डॉ. अनु कालड़ा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का संदेश है, जो शिक्षा, कला, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही हैं।
डॉ. अनु कालड़ा की निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच, अनुशासित कार्यशैली और समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें कला, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान दिलाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि महिलाओं, शिक्षकों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
नर्चर एंड पीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह गौरव सम्मान समारोह डॉ. अनु कालड़ा के लिए सम्मान और उपलब्धि का एक यादगार अवसर बना।
Haryana, India | Aug 21, 2026