NH-44 पर 5 लाख की लूट का खुलासा, केरल से 3 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में NH-44 पर हुई 5 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के बाद पुलिस ने करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले और जांच के दौरान केरल की अंतर्राज्यीय लुटेरी गैंग तक पहुंची।
पुलिस टीम ने केरल के त्रिशूर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लखनादौन लाया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात करना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार, मास्टरमाइंड सलीश के.वी. बताया गया है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल इनोवा व वैगनआर वाहनों की भी तलाश की जा रही है।
📍 लखनादौन | सिवनी
🚔 पुलिस की जांच जारी, फरार आरोपियों की तलाश तेज।
#Seoni #Lakhnadon #NH44 #SeoniNews #LakhnadonNews #MPLatestNews #BreakingNews #CrimeNews #Loot #LootCase #PoliceAction #MadhyaPradesh #MPPolice #Trishur #KeralaGang #InterstateGang #CCTV #HKNewsSeoni #HKNews #सिवनी #लखनादौन #लूट #पुलिस #ब्रेकिंगन्यूज
Chhapara, Seoni | Sep 12, 2026