गिरिडीह: भारी बारिश में नाले में गिरा बच्चा बहा, बड़ा चौक से गांधी चौक क्षेत्र में हादसा
गिरिडीह शहर के बड़ा चौक से गांधी चौक क्षेत्र तक फैले इलाके में शनिवार शाम 7 बजे भारी बारिश के बाद एक बच्चा नाले में बह गया। बताया गया की भारी बारिश में बच्चा लड़खड़ा कर नाले में गिरा और नाले में तेज बहाव के कारण मासूम बच्चा नाले में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण नाले का पानी सड़क तक फैल गया था।