जशपुर: रथ मेले में दो जुआ फड़ों पर पुलिस ने की दबिश, ₹77,240 नगद सहित 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जशपुर जिले के ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा के रथ मेले में खुड़खुड़िया पट्टी और गोटी से जुआ खिलाने वाले सात आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग जुआ फड़ों से कुल 77 हजार 240 रुपया नगद सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। सोमवार की दोपहर 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने