फिरोज़ाबाद: राजा का ताल पर इनोवा गाड़ी से फेंका व्यक्ति, घायल, नगदी, मोबाइल छीने, सरकारी ट्रामा में मोबाइल टार्च रोशनी में हुआ इलाज
नोयडा सेक्टर 37 निवासी शिशुपाल इनोवा में वहां से बैठकर फिरोजाबाद आ रहा था। उसका आरोप है दो लोग उसमें थे जिन्होंने थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल पर धक्का मार गाड़ी से फेंक दिया। उसकी जेब में रखे नगद 25 हजार रूपये व ओपो मोबाइल छीनने की बात कही। वहां से निकलती एक राहगीर महिला ने उसे सरकारी ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। जहां मोबाइल टॉर्च रोशनी में इलाज दिया गया।