बहराइच: करीमबख्शपुरवा गांव में दबंगों के हमले में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत, जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट
जनपद के करीमबख्शपुरवा में विवादित भूमि पर जबरन शौचालय निर्माण के प्रयास पर विरोध करने पर लाठी डंडों से लैस हमलावरों ने जमकर लाठियां भांजी। जिसके चलते वृद्ध, उसके बेटे व पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पिता पुत्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।