फिरोज़ाबाद: रामगढ़ थाना पुलिस टीम ने जिला बदर आरोपी को गांव गुलरिया रोड से किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अजमेरुद्दीन उर्फ़ बब्बा नामक अभियुक्त को गांव गुलरिया रोड से अरेस्ट किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी जिला बदर है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किये है। गिरफ्त आये आरोपी पर करीव आधा दर्जन केस दर्ज है।