25 अक्टूबर को पटना में मनेगी श्री बाबू की जयंती, मुजफ्फरपुर से बड़ी भागीदारी की अपील; डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने डॉ. रश्मि विनायक गौतम के समर्थन में एकजुट होने का किया आह्वान
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनाई जाएगी। इस समारोह में मुजफ्फरपुर से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
गोबरसही स्थित होटल मौर्या के शगुन बैंक्विट हॉल में आयोजित जयंती समारोह आयोजन समिति की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्री बाबू के योगदान और बिहार के विकास में उनकी भूमिका से नई पीढ़ी को परिचित कराना जरूरी है।
डॉ. सिंह ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से श्री बाबू की जयंती मनाने की परंपरा जारी है। उन्होंने उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्रों में श्री बाबू के योगदान को याद करते हुए लोगों से 25 अक्टूबर को पटना पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने की अपील की।
बैठक में पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, विधायक अनिल कुमार और कांग्रेस नेता धर्मवीर शुक्ला ने भी लोगों से समारोह में शामिल होने का आह्वान किया।
वहीं, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने महागठबंधन की प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के समर्थन में एकजुट होकर काम करने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
बैठक में कई कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
#TirhutNow #श्रीकृष्णसिंह #डॉअखिलेशप्रसादसिंह #मुजफ्फरपुर #बिहारकीराजनीति