मड़ियाहू: मड़ियाहूं बाजार में जिउतिया की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाए जाने वाले जिउतिया व्रत को लेकर मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन अक्टूबर को होने वाले व्रत को लेकर शुक्रवार को मड़ियाहूं बाजार में पूजा सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार की सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। महिलाएं ज