कौंच: नया पटेल नगर कोंच में पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाले पति को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
Konch, Jalaun | Jun 28, 2026 रविवार सुबह 8 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर में पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति हरीकिशुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 21 जून की है, जिसमें गंभीर रूप से झुलसी महिला महक का ग्वालियर में इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति समेत सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।