गोरखपुर: खुद को जीडीए का कर्मचारी बताकर आवास दिलाने के नाम पर लोगों का पैसा हड़पने वाला गोरखनाथ पुलिस की गिरफ्त में
गोरखनाथ पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज ठग को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं।जो लोगो से खुद को जीडीए का कर्मचारी बताकर आवास दिलाने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी करता था।वादी मुकदमा को भी आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए उनसे पैसे लिए गए,और एलॉटमेंट का फर्जी पेपर देकर पैसे हड़प लिए गए,पीड़ित की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने सुसंगत धराओ में मुकदमा पंजीकृत किया है