सुल्तानपुर: बेला पश्चिम में वन विभाग ने अवैध कटान करने वालों पर की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी विजय सिंह ने थाने में दी तहरीर
कुड़वार के बेला पश्चिम गांव में चार हरे शीशम के पेड़ मुकेश यादव व ठेकेदार राजेंद्र सिंह द्वारा अवैध रूप से काटे जा रहे थे।मुखबिर की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने उ.प्र वृक्ष संरक्षण अधिनियम1976 की धारा 4/10 एवं उ.प्र अभीवहन नियमावली1978 की धारा 3/28 के तहत एवं IPC की अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के लिए प्रभारी विजय सिंह ने थाने पर तहरीर दी।