डीग: 'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, 4 ओवरलोड हाईवा किए जब्त
Deeg, Bharatpur | Jun 17, 2026 डीग। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत डीग कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर कामां की ओर से आ रहे 4 ओवरलोड हाईवा ट्रकों को दिदावली क्षेत्र में नाकाबंदी कर रोका गया। जांच में ट्रकों में क्षमता से अधिक गिट्टी भरी मिली।