कांकेर: कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वृद्ध बैगा की हत्या मामले का किया गया खुलासा, आयोजित की गई प्रेसवार्ता
Kanker, Kanker | Oct 17, 2024 कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में जादू टोना के शक में 14 अक्टूबर को बुजुर्ग की हत्या हुई थी। इस मामले में कांकेर पुलिस ने गुरुवार दोपहर 2 बजे खुलासा किया है। जिसमे पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग सुगनुराम उसेंडी बैगा का काम करता था। और आरोपियों के पिता की असमय मौत को लेकर आरोपियों को बुजुर्ग बैगा पर जादू टोना करने का शक था।