कांकेर: जिले के ग्राम हल्बा में एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Kanker, Kanker | Oct 16, 2024 मामला कांकेर जिले के हल्बा चौकी का है जहाँ एक ग्रामीण ने हल्बा गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। हल्बा चौकी पुलिस ने बताया की बुधवार की शाम 5 बजे हल्बा निवासी प्रीतम सिन्हा ने किसी अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसकी सूचना पर हलबा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।