कांकेर: ग्राम कलगांव के पास स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, आई गंभीर चोटें
Kanker, Kanker | Oct 16, 2024 कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम कलगांव के पास एक स्कूटी सवार दुर्घटना का शिकार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर भारी गड्ढे होने के चलते युवक का गाड़ी से बैलेंस बिगड़ गया।और संभाल नहीं पाया।जिससे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में युवक के चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटे आई है।जिसे अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।