कांकेर: जिले के ग्राम महला में पहली बार आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर, 309 आवेदनों में से 147 का मौके पर हुआ निराकरण
Kanker, Kanker | Oct 16, 2024 आमजनता तक शासन-प्रशासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे ग्रामीण हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ले सकें। इसी क्रम में कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर बुधवार को दोपहर २ बजे जिले के सुदूरवर्ती कोयलीबेड़ा में हुआ।