कोतवाली नगर पुलिस ने अपहरण मामले में वांछित आरोपी कुणाल यादव उर्फ लकी को ग्राम चांदपुर, देल्हूपुर से गिरफ्तार किया। नगर कोतवाल ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया की बएसपी दीपक भूकर के निर्देश पर एएसपी पूर्वी व सीओ नगर की निगरानी में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी मुकदमा संख्या 596/25 में धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित था।