मधेपुरा: बिहार विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर कंप्यूटराइजेशन एवं वेबकास्टिंग कोषांग की समीक्षा बैठक संपन्न
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के सुचारू, निष्पक्ष एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ संचालन के उद्देश्य से आज दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को साढ़े 11 बजे न्यू NIC सभागार, समाहरणालय में कंप्यूटराइजेशन एवं वेबकास्टिंग कोषांग, मधेपुरा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की।