बीकानेर: बीकानेर की एसीबी टीम ने खाता विभाजन के नाम पर ₹50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को किया ट्रैप
बीकानेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) स्पेशल यूनिट बीकानेर ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर जिले की रिडमलसर उपतहसील में तैनात राजस्व पटवारी अंकुश कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया। एसीबी के अनुसार परिवादी सुखदेव सिंह ने शिकायत दी थी कि चक 68 एलएनपी स्थित मुरब्बा नंबर 35 के संयुक्त खाते का खाता विभाजन करने की एवज मे