टोडारायसिंह: जलदाय विभाग ने 20 अवैध पेयजल कनेक्शन किए विच्छेद
Todaraisingh, Ajmer | May 26, 2026
जलदाय विभाग ने बरवास व छाणबास सूर्या में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर बड़ी कार्रवाई की। रसूखदारों के 20 अवैध कनेक्शन विच्छेद किए गए। मुख्य पेयजल लाइन में छेद कर अवैध कनेक्शन निकाले गए थे। कार्रवाई के दौरान अवैध पाइपलाइन व बूस्टर पंप भी जब्त किए गए।