मंदसौर: मंदसौर की श्रीनाथ विहार कॉलोनी में सीवरेज के बाद खोदी सड़क से हो रहे हादसे और मुसीबत
मंदसौर की श्रीनाथ विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क पर बने गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। वार्ड क्रमांक 36 में एक ही दिन में दो हादसे होने की बात सामने आई है, घटनाओं का वीडियो वायरल हुआ, रहवासियों ने सड़क की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए पार्षद और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं,