कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान नहर में पलटी नाव, चार लोग लापता
राजस्थान के कोटा में कोटड़ी नहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक नाव पलट गई। नाव में सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन तैरकर बाहर निकल आए, जबकि चार लोग लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर ही करें।