पातेपुर: पातेपुर के नीरपुर गांव में पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
पातेपुर के नीरपुर गांव में पिकअप वैन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पातेपुर CHC में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने बुधवार की शाम 7 बजे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दोनों युवक विवेक कुमार एवं अमरजीत कुमार बलिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव का रहने वाला है।