बंजरिया: चैलाहा टाल वार्ड 11 जाने वाली सड़क अचानक भरभरा कर धंसी, बड़ी दुर्घटना टली
चैलाहा वार्ड 11 जाने वाली सड़क अचानक भरभरा कर धंसी बड़ी दुर्घटना टली। सदरे आलम ने मंगलवार दो बजे बताया कि सड़क से बाइक सवार गुजर रहा था। तभी सड़क धंसने लगी। बड़ी मुश्किल से बाइक सवार बचा। बताया कि चार वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण हुआ,तभी धनौती नदी सड़क के नीचे से मिट्टी बहा कर ले गई। तब से सड़क का 70 प्रतिशत हिस्सा हवा में झूल रहा है। ग्रामीण मरम्मत की मांग कर रहे।