मेहरमा: मेहरमा के डोय योगियाचक में बाइक दुर्घटना, चालक गंभीर घायल; पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
Meherma, Godda | Aug 24, 2026 मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय जोगियाचक के पास बीते रविवार को बसंतराय से नेचर पार्क घूमने जा रहे अब्दुल करीम की बाइक अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना हो गया। गंभीर हालत में मेहरमा पुलिस द्वारा मेहरमा सीएचसी में भर्ती कराया , जहां डॉ प्रणव राज के द्वारा इलाज किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।