कहरा: बसनही थाना के ननोती गांव में पानी में डूबने से एक बच्चे की हुई मौत, पोस्टमार्टम को भेजा गया सदर अस्पताल सहरसा।
बसनही थाना के ननोती गांव वार्ड 13 में एक बच्चा खेलने के दौरान पैर पीछल जाने के कारण सुरसरि नदी के गहरे पानी में जा गिरा और बच्चे के पानी मे डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को होते ही घटनास्थल पर पहुंच बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की जांच में जुड़ गई है। मृतक बच्चा का नाम ऋषभ कुमार बताया जा रहा है।