कहरा: नवहट्टा थाना क्षेत्र के दिवरा गांव में 2 बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट, 3 जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
नवहट्टा थाना के दिवरा गांव वार्ड 11 में दो बच्चों के बीच खेलने के दौरान धकलम धक्का को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में 1 महिला 1 लड़का और 1 लड़की जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। तीनों जख्मी का नाम मालती देवी सौरभ कुमार और स्वाति कुमारी बताया जा रहा है। जख्मी ने 5 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।