फिरोज़ाबाद: नई बस्ती झगड़ा मामले में शान्तिभंग के आरोप में दक्षिण पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रविवार दोपहर ढाई बजे करीब थाना दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती में हुए झगड़े के मामले में उ0नि0 टुन्नू सिंह द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो अभियुक्तों—शानू पुत्र जाकिर तथा सादाब पुत्र जाकिर निवासी मुस्ताक बिल्डिंग, नई बस्ती—को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा के तहत गिरफ्तार किया।